साफ-सफाई के बाद खुली लिंक नहर

फतहसागर में फिर शुरू हुई पानी की आवक 

 | 
Swarrop sagar link canal

उदयपुर 25 मार्च 2026 । स्वरूप सागर लिंक नहर एक बार फिर चालू हो गई है। जलदाय विभाग ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नहर के गेट लगभग 3 इंच खोले, जिसके साथ ही फतहसागर झील में पानी की आवक शुरू हो गई।

सफाई कार्य के चलते कुछ समय से नहर बंद थी, जिससे फतहसागर में पानी का प्रवाह थम गया था। अब गेट खुलने के साथ ही पानी तेजी से झील की ओर बढ़ता नजर आया।

अधिकारियों के अनुसार फिलहाल गेट आंशिक रूप से खोले गए हैं और स्थिति के अनुसार इन्हें और खोला जा सकता है। इससे आने वाले दिनों में फतहसागर के जलस्तर में सुधार की उम्मीद है।

#Udaipur #FatehSagar #RajasthanNews #UdaipurNews #LakeUpdate #WaterLevel #LocalNews #SmartCityUdaipur #Rajasthan #IncredibleIndia #जलस्तर #UdaipurCity