बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा चुनाव- 72.77% वोटिंग

बांसवाड़ा लोकसभा के किस क्षेत्र में कितना मतदान हुआ यहाँ देखे अपडेट
 
 | 
banswara loksabha

बांसवाड़ा 26 अप्रैल 2024। लोकसभा आम चुनाव 2024 के द्वितीय चरण के तहत बांसवाड़ा डूंगरपुर सीट पर मतदान आज शुक्रवार, 26 अप्रैल की सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो चूका है। सायं 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी। लोकतंत्र के इस महापर्व के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है और जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है।

बांसवाड़ा डूंगरपुर सीट पर शाम 6 बजे तक राजस्थान मे 72.77 % मतदान हुआ है ।   

आपको बता दे कि बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा के साथ मुख्य मुकाबले मे कॉंग्रेस की बजाय बाप BAP (भारत आदिवासी पार्टी) के राजकुमार रोत है। वहीं भाजपा के तरफ से हाल ही मे कॉंग्रेस छोड़कर भाजपा मे शामिल हुए महेंद्र जीत सिंह मालवीय उम्मीदवार है । 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News