@Live Update - वल्लभनगर धरियावद दोनों कांग्रेस के खाते में

@Live Update - वल्लभनगर धरियावद दोनों कांग्रेस के खाते में  

वल्लभनगर में भाजपा की ज़मानत ज़ब्त तो धरियावद में तीसरे स्थान पर फिसली 

 
congress

वल्लभनगर में आरएलपी दुसरे, जनता सेना तीसरे और भाजपा चौथे स्थान पर 
धरियावद का भाजपा का गढ़ ढहा, तीसरे स्थान पर फिसली, दुसरे स्थान पर रहे बीटीपी के बागी थावरचंद 

उदयपुर 2 नवंबर 2021। मेवाड़ की दोनों विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को हुए मतदान की आज मतगणना उदयपुर (वल्लभनगर) और प्रतापगढ़ (धरियावद) में सम्पन्न हो गई है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती के बाद आये परिणामो में दोनों सीट पर कांग्रेस विजयी रही। वल्लभनगर में भाजपा की ज़मानत ज़ब्त तो धरियावद में तीसरे स्थान पर फिसली। वल्लभनगर में आरएलपी दुसरे, जनता सेना तीसरे और भाजपा चौथे स्थान पर रही वहीँ धरियावद का भाजपा का गढ़ ढहा, तीसरे स्थान पर फिसली, दुसरे स्थान पर रहे बीटीपी के बागी थावरचंद। 

अपडेट्स

वल्लभनगर में मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। कुल 182054 मतों में से कांग्रेस की प्रीति शक्तावत को 65713 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी आरएलपी के उदयलाल डांगी को 20606 मतों से पराजित किया।  उदयलाल डांगी को 45107 मत मिले। जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भिंडर ने तीसरे स्थान पर रहकर 43817 मत प्राप्त किये जबकि भाजपा के हिम्मत सिंह झाला को 21433 मत मिले। यहाँ भाजपा प्रत्याशी की ज़मानत ज़ब्त हो गई।  

धरियावद में मतो की गिनती पूरी कांग्रेस के नागराज मीणा ने बीटीपी के बागी (निर्दलीय) थावरचंद को 18725 मतो से पराजित किया। भाजपा को धरियावद में बड़ा झटका लगा है पार्टी तीसरे स्थान पर खिसकी। कांग्रेस के नागराज मीणा को 69819 मत मिले, थावरचंद को 51094 मत मिले जबकि भाजपा के खेतसिंह मीणा को 46487 मत मिले।  2018 के चुनाव में यह सीट भाजपा के पास थी। भाजपा के दिवंगत गौतम लाल मीणा ने 2018 में यहाँ लगभग 24 हज़ार मतो से जीती थी।  बरकरार नहीं रख पाई भाजपा यह सीट।   

वल्लभनगर में 23 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 65378, आरएलपी के उदयलाल डांगी 44978, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 43519, भाजपा  के हिम्मत सिंह झाला 21278, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी आरएलपी के उदयलाल डांगी से 20400 मतों से आगे, आरएलपी के उदयलाल डांगी दुसरे और जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर।

वल्लभनगर में 22 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 64732, आरएलपी के उदयलाल डांगी 44530, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 43175, भाजपा  के हिम्मत सिंह झाला 21163, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी आरएलपी के उदयलाल डांगी से 20202 मतों से आगे, आरएलपी के उदयलाल डांगी दुसरे और जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर।

वल्लभनगर में 21 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 61566, आरएलपी के उदयलाल डांगी 42281, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 40817, भाजपा  के हिम्मत सिंह झाला 20780, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी आरएलपी के उदयलाल डांगी से 19285 मतों से आगे, आरएलपी के उदयलाल डांगी दुसरे और जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर। 23 राउंड तक होगी मतगणना, 2 राउंड और बाकी। 

वल्लभनगर में 20 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 58755, आरएलपी के उदयलाल डांगी 40506, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 38813, भाजपा  के हिम्मत सिंह झाला 20062, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी आरएलपी के उदयलाल डांगी से 18249 मतों से आगे, आरएलपी के उदयलाल डांगी और जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर के बीच दुसरे स्थान पर कांटे की लड़ाई, भाजपा चौथे स्थान पर।

वल्लभनगर में 19 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 56616, आरएलपी के उदयलाल डांगी 37545, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 37753, भाजपा  के हिम्मत सिंह झाला 19317, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर से 18863 मतों से आगे, आरएलपी के उदयलाल डांगी और जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर के बीच दुसरे स्थान पर कांटे की लड़ाई, भाजपा चौथे स्थान पर।

वल्लभनगर में 18 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 53636, आरएलपी के उदयलाल डांगी 36245, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 35656, भाजपा  के हिम्मत सिंह झाला 18304, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी आरएलपी के उदयलाल डांगी से 17391 मतों से आगे। जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर पुनः तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर।

वल्लभनगर में 17 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 50686, आरएलपी के उदयलाल डांगी 35040, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 33093, भाजपा  के हिम्मत सिंह झाला 17547, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी आरएलपी के उदयलाल डांगी से 15646 मतों से आगे। जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर पुनः तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर।

वल्लभनगर में 16 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 47290, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 31072 आरएलपी के उदयलाल डांगी 32995, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला 17007, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी आरएलपी के उदयलाल डांगी से 14295 मतों से आगे। जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर पुनः तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर।

वल्लभनगर में 15 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 43767, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 30200 आरएलपी के उदयलाल डांगी 29873, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला 16255, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर से 13567 मतों से आगे। आरएलपी के उदयलाल डांगी तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर।

वल्लभनगर में 14 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 40933, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 28255 आरएलपी के उदयलाल डांगी 27869, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला 15659, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर से 12678 मतों से आगे। आरएलपी के उदयलाल डांगी तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर।

वल्लभनगर में 13 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 37295, आरएलपी के उदयलाल डांगी 27028, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 24627, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला 15273, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी उदयलाल से 10267 मतों से आगे। जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर।

वल्लभनगर में 12 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 34161, आरएलपी के उदयलाल डांगी 26173, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 21585, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला 14914, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी उदयलाल से 7988 मतों से आगे। जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर।

वल्लभनगर में 11 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 31839, आरएलपी के उदयलाल डांगी 23349, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 20203, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला 14511, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी उदयलाल से 8490 मतों से आगे। जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर।
 

वल्लभनगर में 10 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 29258, आरएलपी के उदयलाल डांगी 21170, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 18127, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला 13477, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी उदयलाल से 8088 मतों से आगे। जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर।

धरियावद में 20 राउंड के बाद कांग्रेस के नगराज मीणा अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के खेतसिंह मीणा से लगभग 20000 मतों से आगे। बीटीपी के बागी थावरचंद पहुंचा रहे भाजपा को नुकसान। 

वल्लभनगर में 9 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 26509, आरएलपी के उदयलाल डांगी 19053, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 15990, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला 12641, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी उदयलाल से 7456 मतों से आगे। जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर।

वल्लभनगर में 8 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 23814, आरएलपी के उदयलाल डांगी 17356, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 14277, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला 11458, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी उदयलाल से 6458 मतों से आगे। जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर।

धरियावद में 17 राउंड के बाद कांग्रेस के नगराज मीणा अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के खेतसिंह मीणा से 17686 मतों से आगे 

लगातार प्रीति शक्तावत की लीड बढ़ रही है। वल्लभनगर में 7 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 21752 , आरएलपी के उदयलाल डांगी 15251, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 12618, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला 10674, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी उदयलाल से 6501 मतों से आगे। जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर।

वल्लभनगर में 6 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 18813, आरएलपी के उदयलाल डांगी 13728, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 10652, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला 9397, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी उदयलाल से 5085 मतों से आगे। जनता सेना के सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर तीसरे स्थान पर, भाजपा चौथे स्थान पर। 
 

धरियावद में 13 राउंड के बाद कांग्रेस के नगराज मीणा अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के खेतसिंह मीणा से लगभग 12000 मतों से आगे 

वल्लभनगर में 5 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 15418, आरएलपी के उदयलाल डांगी 11381, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 8174, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला 8086, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी उदयलाल से 4037 मतों से आगे। 
 

वल्लभनगर में 4 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 12368, आरएलपी के उदयलाल डांगी 8963, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 6649, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला 6127, प्रीति शक्तावत अपने निकटमत प्रत्याशी उदयलाल से 3405 मतों से आगे। 
 

धरियावद में 10 राउंड के बाद  कांग्रेस के नगराज मीणा 7528 वोटों से आगे।

वल्लभनगर में 3 राउंड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 9648, आरएलपी के उदयलाल 6989, भाजपा के झाला 4870, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर 4280 

धरियावद में मतगणना के 8 राउंड के बाद कांग्रेस के नगराज मीणा 5068 वोटों से आगे।

counting place
उदयपुर में आर्ट्स कॉलेज के बाहर मतदान स्थल पर पुलिस का पहरा  

वल्लभनगर में 2 रांउड के बाद कांग्रेस की प्रीति शक्तावत आगे चल रही है। जनता सेना को बड़ा झटका चौथे नंबर पर फिसले। कांग्रेस की प्रीति शक्तावत को 6624, आरएलपी के उदयलाल डांगी को 3933, बीजेपी के हिम्मत सिंह झाला को 3752 और जनता सेना के रणधीर सिंह को 2679 वोट मिले हैं।

धरियावद में मतगणना के 4 राउंड पूरे हो चुके हैं। यहां नगराज मीणा 1908 वोट से आगे चल रहे हैं। 

धरियावद विधानसभा में अब तक तीन राउंड हो चुके हैं। जहां 1307 वोट कांग्रेस के नगराज मीणा आगे।

धरियावद से खेत सिंह मीणा 299 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, वल्लभनगर में प्रीति शक्तावत 1096 वोट से आगे चल रही हैं। पहले राउंड में प्रीति शक्तावत को 3283, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला 1555, उदयलाल डांगी को 1974 और जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर को 1704 वोट मिले हैं।

उपचुनाव के दूसरे राउंड में वल्लभनगर के परिणाम बदल गए हैं। पहले राउंड में अब तक 20 वोटों से आगे चल रहे जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर दूसरे राउंड में पीछे हो गए हैं। यहां कांग्रेस की प्रीति शक्तावत अब 1096 वोट से आगे हो गई हैं।

धरियावद विधानसभा सीट पर मतगणना का पहला राउंड पूरा हुआ। भाजपा के खेत सिंह को 3077 और कांग्रेस के नगराज मीणा 3414 वोट मिले। 67 वोट नोटा को मिले। 334 वोट से कांग्रेस आगे।

वल्लभनगर के शुरुआती रुझान में पोस्टल बैलेट की वोटिंग में जनता सेना के रणधीर सिंह 20 वोट से आगे चल रहे हैं।  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal