Local News (Chittorgarh): चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर ड्रोन से निगरानी, संदिग्ध गतिविधि दिखने पर MP की कार ज़ब्त

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अपराधों की रोकथाम और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है 
 | 
Local News (Chittorgarh): चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर ड्रोन से निगरानी, संदिग्ध गतिविधि दिखने पर MP की कार ज़ब्त

 

UdaipurTimes, October 29, 2026 | चित्तौड़गढ़: कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दुर्ग क्षेत्र और शहर के प्रमुख स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस ने मध्यप्रदेश नंबर की एक कार जब्त की। पुलिस के अनुसार, ड्रोन को देखकर मौके पर मौजूद लोग भाग गए।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अपराधों की रोकथाम और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन पेट्रोलिंग से संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर समय पर कार्रवाई करने में मदद मिल रही है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस की ड्रोन टीम ने दो उड़ानें भरकर कुल 72 मिनट तक निगरानी की। ड्रोन ऑपरेटर कांस्टेबल आसिफ ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग, शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर मौके से मध्यप्रदेश नंबर की कार जब्त की गई।

पुलिस का कहना है कि ड्रोन के जरिए दुर्ग और शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी आगे भी जारी रहेगी, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।