125 स्थानीय प्रतिभाओ का हुआ सम्मान

पुरस्कार प्राप्त कर हर्षित हुए स्थानीय कलाकार

 | 
locla talent
निगम को दिया धन्यवाद

उदयपुर 8 जुलाई 2023 । नगर निगम द्वारा शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर 125 स्थानीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया, इन प्रतिभाओं ने दीपावली मेले के दौरान अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर शहरवासियों का मनोरंजन किया था। 

नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्षा चंद्रकला बोल्या ने बताया कि शनिवार को नगर निगम स्तिथ दीनदयाल उपाध्याय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर दीपावली मेले के दौरान जिन स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई थी उन सभी कलाकारों का पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। सम्मान में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र एवं चेक देकर पुरस्कृत किया गया। 

समारोह में स्थानी प्रतिभागियों को महापौर गोविंद सिंह टाक ,उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व सभापति रविंद्र श्रीमाली, सभी समिति अध्यक्ष एवं उपस्थित पार्षदो द्वारा सम्मानित किया गया। महापौर गोविंद सिंह टाक ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर निगम स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए हमेशा मंच उपलब्ध कराएगा। हमें गर्व है कि उदयपुर शहर में इतनी प्रतिभा भरी हुई है हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इन प्रतिभाओं को राष्ट्र एवं विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका दें। स्थानीय प्रतिभाओं को मदद के लिए निगम हर संभव तैयार है।

दीपावली मेले में प्रथम दो दिन होती है प्रस्तुति

नगर निगम द्वारा आयोजित किए जाने वाले दीपावली दशहरा मेले के दौरान प्रथम दो दिन स्थानीय प्रतिभाओ द्वारा अपनी प्रतुतिया दी जाती है। इस पर निगम द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाता है। इसी तरह दीपावली मेले में वर्ष 2019 के 55 एवं 2022 के 70 स्थानीय प्रतिभागियों का सम्मान शनिवार को सायं 4 बजे नगर निगम दिन दयाल उपाध्याय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर किया। निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि अधिकतर प्रतिभागियों ने अपना सम्मान प्राप्त कर लिया है और जो निगम नही पहुंच पाए वो अपना सम्मान कार्यालय समय में निगम आकर प्राप्त कर सकते है।

निगम अधिकारियों एवं चयन समिति का जताया आभार

शनिवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में महापौर गोविंद सिंह टाक द्वारा नगर निगम राजस्व अधिकारी संदीप दाधीच, राजस्व निरीक्षक विजय जैन, राहुल मीणा, चयन समिति के सभी सदस्यों का आभार जताया एवं उन्हें भी सम्मानित किया। महापौर ने दीपावली मेले के सफल आयोजन को लेकर विशेष तौर से राजस्व शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया और कहा कि कई दिनों की मेहनत से इतने बड़े आयोजन का सफल होना मुमकिन होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन  से नगर निगम की स्वच्छ छवि देश भर में प्रस्तुत होती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News