Loksabha Election 2024: पांचवे चरण की वोटिंग जारी

रायबरेली, अमेठी समेत इस चरण में 49 लोकसभा सीट पर हो रही है वोटिंग

 | 
Loksabha Election 2024

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। आज 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इस फेज में कुल 695 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है जिसमें कई दिग्गज भी शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए आज कुल 49 सीटों पर मतदान होगा। इनमें उत्तर प्रदेश की 14,महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 3, ओडिशा की 5 और जम्म-कश्मीर और लद्दाख की क्रमश: 1-1 सीट शामिल हैं। मतदान बताए समयानुसार सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा।

6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कौन-कौन सी सीट दांव पर?

उत्तर प्रदेश में आज मोहनलालगंज, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा में वोट डाले जाएंगे। 

महाराष्ट्र में आज धुले, डिंडोरी, नासिक, कल्याण, पालघर, भिवंडी, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण वोट डाले जाएंगे। 

बिहार में आज सीतामड़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर वोट डाले जाएंगे। ओडिशा में आज बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का में वोट डाले जाएंगे। 

पश्चिम बंगाल की बात करें तो बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, रामपुर, हुगली, आरामबाग में वोट डाले जाएंगे। झारखंड में आज चतरा, कोडरमा, हजारीबाग में वोट डाले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर की बारामूला और लद्दाख में वोट डाले जाएंगे। 

आपको बता दे कि उत्तरप्रदेश के अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मुकाबला कांग्रेस (इंडिया गठबन्धन) के उम्मीदवार पंडित कमल किशोर शर्मा से है जबकि कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी रायबरेली से भाग्य आज़मा रहे है। वहीँ लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भाग्य आज़मा रहे है। 

जबकी महाराष्ट्र के मुंबई मे इंडिया गठबंधन में शामिल शिवसेना (उद्दव बाल ठाकरे) और एनडीए गठबंधन में शामिल शिवसेना (शिंदे) गुट के बीच दिलचस्प लड़ाई है।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News