रेजीडेंट डॉक्टरो की हड़ताल से आउटडोर में मरीजों की लंबी कतारे

सीनियर डॉक्टरों ने संभाला एमबी अस्पताल में मोर्चा

 | 
doctor's strike

उदयपुर 1 अगस्त 2024। संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय महाराणा भूपाल चिकित्सालय में पिछले दो दिनों से रेजिडेंट डॉक्टर्स स्टाइल पद वेतन और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर है। 

doctor's strike

हड़ताल के चलते एमबी के आउटडोर में आने वाले मरीजों को भी लंबी कतारों में लगकर 2 से 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है । आउटडोर में प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं जहां सीनियर डॉक्टर के साथ रेजिडेंट डॉक्टर मरीज को देखते हैं, लेकिन दो दिनों से रेजिडेंट डॉक्टर की हड़ताल के चलते अब अस्पताल में व्यवस्था सीनियर डॉक्टरों के भरोसे हैं वही 50 से अधिक ऑपरेशन भी दो दिनों में टाले जा चुके हैं और सभी सीनियर डॉक्टरों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई है। 

mb hospital

सीनियर डॉक्टर ओपी मीणा बताया कि रेजिडेंट डॉक्टरो की हड़ताल के चलते सभी सीनियर डॉक्टरों ने 24 घंटे मोर्चा संभाला है और पूरी व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से संभाले हुए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News