पंचायतीराज संस्थाओं के पदों के आरक्षण हेतु लॉटरी 23 सितंबर को
प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में निकाली जाएगी लॉटरी
Udaipur Times News , Chittorgarh News - चित्तौड़गढ़, 22 सितंबर 2026 । पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के अंतर्गत प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण हेतु लॉटरी 23 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ सभागार (DRDA Hall), चित्तौड़गढ़ में निकाली जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ ने बताया कि आरक्षण प्रक्रिया के तहत आयोजित होने वाली लॉटरी में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। Chitrtorgarh News
इसके लिए सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक, सांसद चन्द्रप्रकाश जोशी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या (चित्तौड़गढ़), अर्जुनलाल जीनगर (कपासन), डॉ. सुरेश धाकड़ (बेगूं) एवं श्रीचंद कृपलानी (निम्बाहेड़ा) सहित समस्त जिलाध्यक्ष/जिला सचिव एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। Panchayati Raj Elections 2026
उन्होंने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद चित्तौड़गढ़, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी तथा उपखंड अधिकारी उपस्थित रहेंगे। संबंधित अधिकारियों को लॉटरी प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।