723 रुपए की जगह अब 773 रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर

प्रदेश में सबसे ज्यादा मंहगी रसोई गैस उदयपुर संभाग में है

 | 

कुछ दिनों पहले 4 फरवरी को ही LPG सिलेडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, इसके अलावा 19 किलो का कॉमर्शियल गैैस सिलेंडर अब 9.50 रुपए सस्ता कर दिया गया है

पेट्रोल और डीजल कीमत बढ़ने के साथ अब LPG सिलेंडर की कीमत भी बढ़ रही है। LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 10 दिनों के बाद फिर से बढ़ोतरी होती नज़र आई है। पहले LPG सिलेडर की कीमत 723 रुपए थी। वहीं अब इसे 50 रुपए ओर बढ़ा दिया गया है। LPG सिलेंडर अब 50 रुपए महंगा होकर 773 रुपए में मिलेगा।

वही आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले 4 फरवरी को ही LPG सिलेडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इसके अलावा 19 किलो का कॉमर्शियल गैैस सिलेंडर अब 9.50 रुपए सस्ता कर दिया गया है।

यह सिलेंडर अब 1544 रुपए के स्थान पर 1534.50 रुपए में मिलेगा। बता दें कि 4 फरवरी को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपए की कमी की गई थी। यानी 10 दिन में 15.5 रु सस्ता हुआ है। गौरतलब है कि प्रदेश में सबसे ज्यादा मंहगी रसोई गैस उदयपुर संभाग में है। 

UdaipurTimes की ख़बरों से जुड़ने के लिए हमारे GOOGLE NEWS | WHATSAPP |  SIGNAL | TELEGRAM चैनल्स को सब्सक्राइब करें और FacebookTwitter और Instagram पर भी फॉलो करें

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News