LPG Price Hike: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,071 के पार

होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च, आम आदमी पर असर तय
 | 

नई दिल्ली 1 मई 2026। कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि की गई है। 19kg वाला कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 1 मई 2026 से 994 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीँ  5 किलो LPG सिलेंडर 261 रुपये हुआ महंगा हो गया है। जबकि घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, इससे आज से दिल्ली में इसकी कीमत 3,071.50 रुपये हो गई है, जो की पहले 2078 रूपये में मिलता था । वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसका उपयोग देश भर में लगभग 33 करोड़ घरों द्वारा किया जाता है।

बता दें कि, 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में हुई इस भारी बढ़ोतरी का सीधा असर रेस्टोरेंट, होटल, बेकरी और अन्य ऐसे प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा। जो अपने दैनिक कार्यों के लिए कमर्शियल LPG पर निर्भर रहते हैं। उद्योग से जुड़े लोग अक्सर बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाल देते हैं, जिसका असर आने वाले हफ्तों में भोजन और डाइनिंग की कीमतों में देखने को मिल सकता है।

हालाँकि सरकार ने घरेलू LPG के लिए एक संतुलित रवैया अपनाया है, ताकि यह परिवारों के लिए किफायती बनी रहे। 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत पिछले कई महीनों से बढ़ाए नहीं गए है, जिससे महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

वहीं, 5 किलोग्राम वाला फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से छोटे प्रतिष्ठान और सीमित व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है। उसमें सब्सिडी नहीं दिया जाता है। इसकी कीमत बाजार दरों के करीब होती है, जिससे यह वैश्विक उतार-चढ़ाव के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है।

Source: Media Reports

#LPGPriceHike #GasPriceIncrease #InflationIndia #FuelPrices #IndiaNews #BreakingNews #EconomicImpact #CostOfLiving #FoodPriceRise #RestaurantCosts #HospitalityIndustry #BusinessNews #DelhiNews #RajasthanNews #Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #LocalNews #IndiaEconomy #PriceHike #CommonMan #DailyExpenses