मदार बड़ा पर चली चादर

मावठ की वर्षा का कमाल, पहली बार नवंबर में छलका मदार बड़ा तालाब

 | 
madar

तापमान में गिरावट

उदयपुर 19 नवंबर 2021। उदयपुर में मावठ में इस बार सावन सी झड़ी लगी हुई है।  लगातार दो दिन से जिले के विभिन्न हिस्सें में वर्षा का दौर बना हुआ है। गोगुन्दा क्षेत्र में 2 इंच से ज़्यादा वर्षा होने से 24 फिट की पूर्ण भराव क्षमता वाला मदार बड़ा तालाब पहली बार नवंबर माह में छलक उठा। जिले में सर्वाधिक वर्ष झाड़ोल में 89 मिमी दर्ज की गई। 

जिल में लगातर वर्षा के कारण आज सुबह उदयसागर बैंच के दो गेट 6-6 इंच के लिए खोले गए थे वहीँ दो दिन से लगातार चलते वर्षा के दौर के कारण मदार बड़ा तालाब भी छलक गया। 

जयपुर मौसम विभाग से मिली रिपोर्ट को देखे तो उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां, राजसमंद, सिरोही जिलों के 37 इलाकों में 24 से लेकर 102 मिमी तक बारिश हुई है। बारिश का ये दौर इन जिलों में आज भी जारी है। राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में सुबह से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है। वहीं उदयपुर संभाग में तो लोगों को पिछले दो दिन से सूरज भी देखने को नहीं मिला है। यही स्थिति आज जयपुर, अजमेर, कोटा संभाग के जिलों में भी है।   

तापमान में गिरावट

मौसम के इस बदलाव के दिन के अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से भी बड़ी गिरावट हुई है। सबसे ज्यादा गिरावट चित्तौड़गढ़ जिले में हुई, जहां दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री से 16 डिग्री पर पहुंच गया। चित्तौड़गढ़ में बीती रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा, जबकि कल दिन में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन में तापमान में केवल एक डिग्री सेल्सियस का ही उतार-चढ़ाव हुआ। वहीं भीलवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर में भी दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News