माफिया अतीक अहमद का काफिला एक बार फिर गुजरा उदयपुर से

यू.पी पुलिस साबरमती जेल से प्रयागराज के लिए हुई रवाना 

 | 
Atiq Ahmed UP

 उदयपुर,12.04.23 - उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद  पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है, इसी के  चलते उसे गुजरात की साबरमती जेल से एक बार फिर प्रयागराज ले जाया जा रहा है, यू.पी पुलिस मंगलवार को अहमद तो साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई। 

इस दौरान अतीक अहमद को यू.पी पुलिस उदयपुर से लेकर गुजरी। पुलिस का काफिला  शाम करीब 7 बजे पहुंचा उदयपुर। उदयपुर शहर के बा,बलीचा हाइवे से होते हुए पुलिस चित्तौड़ होते हुए कोटा की तरफ  लेकर रवाना हुई।उदयपुर  इस दौरान उदयपुर पुलिस के जवान  चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। 

 जानकारी के अनुसार अतीक को लाने के लिए जो प्रिजन वैन भेजी गई है, उसमें बायोमेट्रिक लॉक लगा हुआ है.जिसे मैनुअल तरीके से नहीं खोला जा सकेता .साथ ही उसको लेन वाली टीम के शरीर पर कैमरे लगे हुए है जिस से साबरमती से उसकी प्रयागराज की पूरी यात्रा कैमरे में रिकॉर्ड हो सके। 
कस्टडी में लेने के बाद पुलिस अब दोनों भाइयों का आमना- सामना भी करवा सकती है।   

गौरतलब है की ये एक महीने में अतीक अहमद तो साबरमती जेल से दूसरी बार प्रयागराज  लेजाया गया है और इस दौरान उनका काफिला दूसरी बार उदयपुर से हो कर गुजरा है और इसके मद्देदनजर उदयपुर पुलिस हाई अलर्ट मोड पर रही। 

62 वर्षीय अतीक अहमद के खिलाफ 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है,अहमद समाजवादी पार्टी से 5 बार विधायक रह चुका  है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News