अवैध केमिकल को बायोडीजल के नाम पर बेचने वाले माफिया

उदयपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सख्त कार्रवाई की मांग की
 | 
illegal biochemical sale

उदयपुर, 3 अक्टूबर 2025। उदयपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने अवैध केमिकल को बायोडीजल के नाम पर बेच रहे माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन जिला रसद अधिकारी प्रथम के कार्यालय पर सौंपा।

ज्ञापन सौंपते समय एसोसिएशन ने कहा कि यह अवैध व्यापार न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि जन सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। बायोडीजल लाइसेंस के नाम पर अति ज्वलनशील पदार्थ बेचना एक्सप्लोसिव अनुज्ञा के अंतर्गत आता है और इससे भारी दुर्घटना का जोखिम रहता है।

इस कार्रवाई के तहत डबोक थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें IAS ट्रेनी और जांबाज पुलिस उप अधीक्षक आसीमा वासवानी ने हजारों लीटर अवैध केमिकल, मशीनरी और अन्य उपकरण जब्त किए। संगठन ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इस अवैध व्यापार से जुड़े माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी।