महाराष्ट्र में 20 नवंबर जबकि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को चुनाव

उदयपुर संभाग के सलूंबर और चौरासी विधानसभा सीट पर भी चुनाव 13 नवंबर को

 | 
election

हाल ही सम्पन्न हुए जम्मू कश्मीर और हरियाणा के चुनाव के बाद आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावो की घोषणा की गई। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल अगले महीने 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। जबकि झारखंड की विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा। 

साथ ही उदयपुर संभाग की सलुंबर विधानसभा सीट और चौरासी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने है।  आपको बता दे कि सलूंबर विधायक अमृत लाल मीणा के निधन से सीट रिक्त है वहीँ चौरासी विधायक राजकुमार रोत के डूंगरपुर बांसवाड़ा लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद यह सीट भी रिक्त है। इन दोनों सीटों समेत राजस्थान की 7 सीटों पर भी 13 नवंबर को मतदान होगा।  

राजस्थान की कौनसी 7 सीटों पर होंगे विधानसभा उपचुनाव 

सलूंबर, चौरासी, दौसा, झुंझुनू, देवली उनियारा, खींवसर, रामगढ़ पर होंगे विधानसभा उपचुनाव। सलूंबर, चौरासी, दौसा, झुंझुनू, देवली उनियारा, खींवसर, रामगढ़ पर होंगे विधानसभा उपचुनाव। आपको बता दे चौरासी के विधायक राजकुमार रोत, दौसा के विधायक मुरारी लाल मीणा, झुंझुनू के विधायक ब्रजेन्द्र ओला, खींवसर के विधायक हनुमान बेनीवाल अब सांसद है।  वहीँ सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा और रामगढ़ विधायक जुबेर खान का निधन हो गया था।  

assembly election 2024

 इसके अलावा आयोग ने यूपी, एमपी समेत कई राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। 

महाराष्ट्र में चुनावी तारीखों का ऐलान हो गया है। पूरे राज्य में एक चरण में ही वोटिंग होगा। राज्य में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। मतगणना का दिन बुधवार तय किया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार 9.63 करोड़ लोग वोट डालेंगे। राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। राज्य में इस बार चुनाव के लिए 1 लाख 186 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन: 22 अक्टूबर 2024 (एक फेज में चुनाव होंगे)
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख : 29 अक्टूबर 2024
  • नामांकन पत्रों की जांच : 30 अक्टूबर 2024
  • नामांकन वापसी की अंतिम तिथि: 04 नवंबर 2024
  • मतदान की तारीख : 20 नवंबर 2024
  • चुनाव परिणाम : 23 नवंबर 2024

झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। दूसरा चरण में महाराष्ट्र के साथ 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबरर को उपचुनाव होंगे। यह सीट राहुल गांधी के सीट छोड़ने के बाद उपचुनाव होंगे। यहाँ से कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गाँधी के चुनाव लड़ने की संभावना है। 

झारखंड विधानसभा चुनाव पहला चरण

  • अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन- 18 अक्टूबर
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख -25 अक्टूबर
  • नामांकन पत्रों की जांच -28 अक्टूबर
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि -30 अक्टूबर
  • मतदान की तिथि -13 नवंबर
  • चुनाव परिणाम - 23 नवंबर

झारखंड विधानसभा चुनाव दूसरा चरण
 

  • अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन-22 अक्टूबर
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख-29 अक्टूबर
  • नामांकन पत्रों की जांच-30 अक्टूबर
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि -1 नवंबर
  • मतदान की तिथि- 20 नवंबर
  • चुनाव परिणाम- 23 नवंबर

उत्तर प्रदेश में फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी विधानसभा सीटों पर  13 नवंबर को उपचुनाव होना है। इसमें कानपुर की सीसामऊ सीट को छोड़कर अन्य सभी सीटें विधायकों के सांसद बन जाने की वजह से खाली हुई हैं। सीसामऊ से इरफान सोलंकी के सजायाफ्ता हो जाने की वजह से सीट पर उपचुनाव हो रहा है।वहीं उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग और परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News