महावीर इंटरनेशनल ने मेडिकल इक्विपमेंट बैंक की शुरुआत की

सभी उपकरण 15 दिन तक के लिए निःशुल्क उपलब्ध करवाए  जाते है 

 | 
Medical Equipment bank

उदयपुर 25 फ़रवरी 2026। महावीर इंटरनेशनल का मेडिकल इक्विपमेंट बैंक की अहिंसापुरी स्थित महावीर फिजियोथेरेपी सेन्टर से विधिवत शुरुआत कर ली गई है। 

मेडिकल इक्विपमेंट बैंक में वॉकर, वाकिंग स्टिक, सक्शन मशीन, एयर बेड ,कमोड चेयर, बेड सेमी फोल्डर, आईसीयू बेड, व्हीलचेयर आदि उपलब्ध हैl सभी उपकरण एक निश्चित सिक्योरिटी राशि जमा करवा कर प्राप्त किया जा सकते हैं। यह सभी उपकरण 15 दिन तक के लिए निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाते है उसके बाद प्रतिदिन के हिसाब से सहयोग राशि ली जाती है l 

मेडिकल इक्विपमेंट बैंक से सेवा लेने हेतु राजेंद्र सिंह भंडारी (9414851061) एवं सचिव (9414161395) से संपर्क किया जा सकता हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ पर नियमित रूप से 11:30 से 1:30 तक भी संपर्क कर सकते हैं।

आपको बता दे की श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन अहिंसापुरी फतेहपुरा स्थित महावीर फिजियोथेरेपी सेंटर एक सामजसेवी संस्था महावीर इंटरनेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर द्वारा संचालित किया जा रहा है। सेंटर में महावीर विकलांग समिती के सहयोग से प्राप्त उच्च तकनीक की आधुनिक मशीनों से प्रशिक्षित एवं अनुभवी डाॅक्टर फिजियोथेरेपीस्ट  और उनकी टीम द्वारा प्रभावी ईलाज किया जाता है।

यह ट्रस्ट पूर्णतः परमार्थिक है और सेवा भावना के दृष्टिगत अत्यन्त ही अल्प शुल्क, मात्र रू. 100/- प्रतिदिन की दर से सभी प्रकार के फिजियोथेरेपी उपचार किये जाते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग जन का ईलाज पूर्णतः निशुल्क किया जाता है। प्रति मंगलवार और शुक्रवार को वरिष्ठ अस्थिरोग विशेषज्ञ एवं संस्था सदस्य वीर डॉ. अजय कुमार सांखला की निःशुल्क सेवा प्रतिदिन (सोमवार से शनिवार) प्रातः 9.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक नियमित रूप से उपलब्ध हैं। 

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Healthcare #MedicalEquipment #MedicalEquipmentBank #FreeMedicalSupport #Physiotherapy #AffordableHealthcare #NGOIndia #SocialService #WheelchairSupport #ICUBed #CommunityCare #MahaveerInternational #UdaipurHealthcare