माही डैम के चार गेट खोले गए

अल सुबह साढ़े पांच बजे दो गेट खोले गए, इसके बाद सुबह आठ बजे दो गेट और खोले गए 

 | 
Mahi Dam

मध्यप्रदेश से माही में पानी की आवक जारी, 281.5  भराव क्षमता वाले बांध का जल स्तर 281.30 मीटर पहुंचा

उदयपुर 21 सितंबर 2021। संभाग के बांसवाड़ा जिले के माही डैम के चार गेट खोल दिए गए। आज मंगलवार अल सुबह साढ़े पांच बजे माही डैम के दो गेट  आधा-आधा मीटर तक खोले गए। वहीँ मध्यप्रदेश से बेक वाटर में आ रहे पानी की आवक को देखते हुए सुबह 8 बजे 281.30 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद 8 बजते ही दो और गेट यानी कुल 4 गेट खोले गए। 

उल्लेखनीय है कि इस बार मानसून के सीज़न में पहली बार माही के गेट खोले गए हैं। पिछले साल 23 अगस्त को बांध के गेट खोले गए थे। तब पहले चार गेट खुले थे। इसके बाद धीरे-धीरे कर सभी 16 गेट खोल दिए गए थे।

इधर, फतेहसागर झील में दोनों ओर यानि मदार नहर और स्वरुप सागर लिंक नहर से पानी की आवक के चलते झील का जलस्तर नौ फीट हो गया है। हालाँकि दो दिन से वर्षा नहीं होने से पानी के बहाव में कमी आ गई है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News