सुखानाका में सोने चांदी की लूट के आरोपी गिरफ्तार

प्रतापनगर थाना पुलिस और डीएसटी की कार्रवाई 

 | 
jwell thief arrest

उदयपुर 22 अप्रेल 2024 । शहर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने सुखानाका पुलिया पर सोने चांदी की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बताया की  रोशन लाल सोनी जो लकड़वास में रहता है और ढिंकली में दुकान चलाता है। घर जाने के दौरान सुखानाका पर लूट की वारदात का शिकार हो गया। ज्वेलर्स से सोने चांदी के लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसपी योगेश गोयल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की घटना के बाद पुलिस तुरंत एक्शन मोड़ में आई और डीएसटी टीम के साथ आरोपियों की तलाश प्रारंभ की । 

एसपी ने बताया की पुलिस ने भल्लो का गुड़ा निवासी सुनील डांगी, रोशन गायरी, सुरेश डांगी और श्याम उर्फ शेरा गायरी को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि आरोपी पिछले कई समय से व्यापारी की रेकी कर रहे थे और जब सुनसान मार्ग से अकेले गुजरा रहा था तो आरोपियों ने मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया । 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई सोने चांदी की जेवरात बरामद कर ली है पुलिस पूछताछ में सामने आया किया मुख्य आरोपी सुरेश सूर्या जो सीजर का काम करता था और डेयरी लगाना चाहता था और उसके ऊपर काफी कर्जा था इसलिए उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News