झील में डूबने से युवक की मौत

नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने शव को बाहर निकाला

 | 
drown

उदयपुर 12 जनवरी 2024। शहर के अंबापोल के पास स्वरूप सागर में शुक्रवार को एक व्यक्ति के डूबने का मामला सामने आया। डूबते व्यक्ति पर जब आसपास लोगों की नजर पड़ी, लेकिन उसे कोई बचा पाता इससे पहले डूबने से व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। 

लोगों की सूचना पर नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग के जवान विपुल चोधरी ने पानी में करीब आधे घंटे मशक्कत के बाद शव को ढूंढ निकाला। शव को बाहर निकालकर पुलिस को सुपुर्द किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवा दिया है। 

साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय आकाश दवे पिता छोटू लाल दवे निवासी नाथीघाट के रूप में हुई है। डूं​बने के पीछे क्या कारण रहे हैं, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News