ट्रेक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

राहगीर लकड़वास से लौट रहा था पैदल

 | 
accident

उदयपुर 1 अक्टूबर 2022 । शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मजदूरी से लौटने के दौरान ट्रेक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार संतोष (20) पुत्र देवा उर्फ देवीलाल गमेती निवासी कलड़वास नामधर देर शाम को अपने चाचा माणस पुत्र रूपलाल के साथ मजदूरी कर पैदल-पैदल लकड़वास से गांव लौट रहे थे, रास्ते में पत्थर से भरी ट्रेक्टर ट्रोली ने संतोष को टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर पत्थरों पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर हेड कांस्टेबल प्रकाशनाथ ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News