एकलिंगजी तालाब में व्यक्ति डूबा, मौत

कैलाशपुरी निवासी 40 वर्षीय मोहन सिंह देवड़ा का शव बाहर निकाला, सिविल डिफेंस टीम पहुंची मौके पर

 | 
Civil Defence and police officials at Eklingji Pond in Udaipur after a drowning incident involving a 40-year-old man.

उदयपुर, 23 मई 2026  - शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति एकलिंगजी तालाब में डूब गया है। सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौर के निर्देश पर तत्काल रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

टीम के मौके पर पहुंचने तक स्थानीय लोगों ने तालाब से शव को बाहर निकाल लिया था। इसके बाद शव को पुलिस थाना सुखेर के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान मोहन सिंह देवड़ा (40) पुत्र डूंगर सिंह देवड़ा निवासी सरे बाघेला, कैलाशपुरी के रूप में हुई है।

रेस्क्यू टीम में नरेश चौधरी, विपुल चौधरी, विजय नकवाल, भवानी शंकर वाल्मीकि, रवि शर्मा और कैलाश मेनारिया मौजूद रहे।

#Udaipur #UdaipurNews #Eklingji #EklingjiPond #Kailashpuri #RajasthanNews #UdaipurBreaking #CivilDefence #UdaipurPolice #SukherPolice #LocalNews #Rajasthan #UdaipurToday #AccidentNews #UdaipurUpdates #MewarNews #RajasthanUpdates #LakeIncident #BreakingNews #UdaipurCity

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News