वन विभाग के पिंजरे में फंसा आदमखोर पैंथर

6 दिन तक चार ड्रोन कैमरा से सर्च ऑपरेशन चलाया गया था

 | 
panther captured

उदयपुर 24 सितंबर 2024। ज़िले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के छाली में 6 दिनों छकाने के बाद आखिरकार आदमखोर पैंथर वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ। एक साथ दो पैंथर अलग अलग पिंजरे में कैद हुए है। 

वन विभाग के लगाए पिंजरे में फंसे आदमखोर पैंथर की खबर सुनकर छाली क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया।  

आपको बता दे कि 6 दिन से लगातार वन विभाग व आर्मी की टीम कर रही पैंथर को पकड़ने के प्रयास कर रही थी। वन विभाग ने आदमखोर पैंथर को पकड़ने के लिए 9 पिंजरे लगाए गए थे। आर्मी द्वारा भी 6 दिन तक चार ड्रोन कैमरा से सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।  

आदमखोर पैंथर ने छाली क्षेत्र में 3 लोगों व 3 मवेशियों का शिकार करके मार डाला था।  जिससे समूचे क्षेत्र में डर का माहौल था और लोगो का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया था।  इसको लेकर ग्रामीणों ने गोगुन्दा झाड़ोल मार्ग को अवरुद्ध भी किया था।     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News