ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हुए शख्स ने दिया गजब इंस्ट्रक्शन

वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

 | 
Swiggy starts delivery in Udaipur

ऑनलाइन फूड ऑर्डर के प्रति आजकल लोगों का रुझान तेजी से बढ़ गया है। कुछ भी खाने का मन हो तो फौरन उसे ऑर्डर करते हुए घर मंगाया जा सकता है। फूड डिलीवरी एप्स की बात करें तो स्विगी और जोमाटो का लोगों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। इनके अलावा भी कई फूड ऐप हैं, जिनका लोग अक्सर यूज करते हैं। फूड ऑर्डर के साथ ही इंस्ट्रक्शन का ऑप्शन भी होता है, जिसमें कस्टमर अपनी बात कह सकता है। इस बीच एक कस्टमर ने ऐसा इंस्ट्रक्शन दिया कि वो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

swiggy viral food post

बता दें कि हाल ही में एक शख्स ने स्विगी से फूड ऑर्डर करते हुए ऐसा निर्देश दिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शख्स ने खाना मंगाते हुए इंस्ट्रक्शन में लिखा कि, 'संदीप को बोलो बिट्टू का ऑर्डर आया है। जल्दी करा दे।' अब शख्स के इंस्ट्रक्शन का स्क्रीनशॉट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वहीं लोग भी इस पर मजेदार कमेंट दे रहे हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए शख्स ने कहा कि 'हमने इस वीकेंड खाना ऑर्डर करने का प्लान बनाया और पापा ने खाना मंगाने के लिए ये अजीबोगरीब सा कुकिंग इंस्ट्रक्शन लिखा।' पोस्ट पर मजेदार कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा कि 'ऐसी चीज सिर्फ अपने देश में ही देखने को मिल सकती है।' एक अन्य ने कहा कि 'कमाल है, काश मेरी भी इतनी पहुंच होती।' एक ने कहा कि 'बस लाइफ में इतनी ही पहुंच होनी चाहिए तो फिर मजा ही आ जाए।'

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News