भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट के बाहर युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश

जमीनी विवाद के चलते नाराज हो कर पहुंचा था कलेक्ट्रेट

 | 
Bhilwara Man Protest Outside Collectorate

 

Udaipur Times News, Man protest outside Collectorate, भीलवाड़ा, 16 सितंबर 2026 । जिला कलेक्ट्रेट के बाहर गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद डीएसबी और पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक से केरोसिन की केन और लाइटर छीन लिया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। Bhilwara News

युवक की पहचान गांधीनगर थाना क्षेत्र निवासी किशन भाट के रूप में हुई है।

बताया गया कि किशन एसपी को शिकायत देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचा था। उसके पास केरोसिन की केन थी। उसने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर खुद पर केरोसिन डाल लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

8 लाख रुपए देकर प्लॉट खरीदने का दावा पुलिस के अनुसार, किशन को भीलवाड़ा एसपी सागर राणा के सामने पेश किया गया। यहां किशन ने बताया कि करीब दो साल पहले उसने गांधीनगर थाना क्षेत्र निवासी रामलाल को 8 लाख रुपए देकर अपने घर के पास एक प्लॉट खरीदा था। Man protest outside Collectorate

उसका आरोप है कि अब रामलाल न तो उसे प्लॉट दे रहा है और न ही 8 लाख रुपए वापस कर रहा है। किशन ने पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया।

पुलिस बोली- दस्तावेज और बयान देने के लिए कई बार बुलाया गांधीनगर थाना प्रभारी पुष्पा कसोटिया ने बताया कि किशन भाट ने जमीन से संबंधित रिपोर्ट पहले से दर्ज करवा रखी है। मामले की जांच के लिए उसे प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज और गवाह पेश करने के लिए कहा गया था। Man Rescued at Bhilwara

पुलिस के अनुसार, उसे कई बार थाने बुलाया गया, लेकिन वह हर बार टालमटोल करता रहा।

थाना प्रभारी के मुताबिक, किशन को बयान देने के लिए भी बुलाया गया था, लेकिन वह बयान दर्ज कराने नहीं आया। पुलिस ने उससे रुपए के लेनदेन और जमीन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन उसने दस्तावेज पेश नहीं किए।

थाना प्रभारी ने कहा कि युवक ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया, जो गलत है। फिलहाल युवक को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News