गोगुंदा में आदमखोर लेपर्ड ने कांस्टेबल पर किया हमला

जान बचाने के लिए कांस्टेबल ने ताबड़तोड़ आदमखोर की ओर दो फायर किए, जिससे पैंथर पीछे हट गया
 | 
Panther

उदयपुर 3 अक्टूबर 2024। आदमखोर लेपर्ड ने फिर से क्षेत्र में दहशत फैला दी है। यह वही लेपर्ड है जिसने मंगलवार को केलवा का खेड़ा में महिला को अपना शिकार बनाया था, और अब उसी जगह फिर से इसका मूवमेंट देखा गया है। 

सर्च अभियान के दौरान, मौके पर गश्त कर रहे कांस्टेबल प्रदीप चौधरी पर आदमखोर लेपर्ड ने हमला करने की कोशिश की। इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए कांस्टेबल ने ताबड़तोड़ आदमखोर की ओर दो फायर किए, जिससे लेपर्ड पीछे हट गया। और पास के घने जंगलों में ओझल हो गया पुलिस और वन विभाग के जवानों ने पास के मकान की ओर भागकर अपनी जान बचाई। 

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में फिर से भय का माहौल बन गया है। फायरिंग की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और स्थानीय थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। अब लेपर्ड को पकड़ने के लिए शूटर, सेना, वन विभाग और पुलिस के जवान मोर्चा संभाल चुके हैं। 

गौरतलब है कि लेपर्ड के इस हमले के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है, और विभाग की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। वही आपको बता दे कि अंबा माता थानाधिकारी हनुमत सिंह राजपुरोहित ने भी इसी जगह देर शाम आदमखोर की मूवमेंट देखी थी और वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन लेपर्ड झाड़ियां में छिप गया। इसके बाद भी बुलंद हौसलों के साथ घने जंगल में लेपर्ड को ढूंढने निकल गए लेकिन लेपर्ड झाड़ियां में छिप गया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News