नगर निगम और देवस्थान विभाग के बीच फुटबॉल बना मांझी (अमराई) घाट

मांझी घाट (अमराई घाट) की जिम्मेदारी देवस्थान की – मदन दवे पार्षद नगर निगम (वार्ड 12)

 | 
amrai ghat

नगर निगम सफाई करवा सकता है इसमें हमारी कोई मनाही नहीं है - प्रियंका भट्ट (सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग)

पिछोला झील के किनारे स्थित मांझी का घाट (अमराई घाट) पर कई दिनों से गंदा कचरा पड़ा हुआ है। उदयपुर टाइम्स की टीम ने मांझे घाट जाकर हालात का जायज़ा लिया था। और खबर लिखी थी यहां जो कचरा जमा है इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की है। निगम लापरवाही न करके जल्द से जल्द इस कचरे को हटवाएं। ऐसे में जब उदयपुर टाइम्स ने वहां के वार्ड 12 के पार्षद मदन दवे से बात की तो उन्होनें कहा कि मांझी घाट देवस्थान विभाग के अंतर्गत है अतः वहां की सफाई की जिम्मेदारी भी देवस्थान विभाग की है। पार्षद ने बताया की पूर्व में नगर निगम इसकी सफाई करवाता था लेकिन देवस्थान विभाग के दखल देने के बाद नगर निगम अब वहां सफाई नहीं करवा रहा है। 

पूर्व में नगर निगम इसकी सफाई करवाता था लेकिन देवस्थान विभाग के दखल देने के बाद नगर निगम अब वहां सफाई नहीं करवा रहा है।  कोविड महामारी के दौरान डेढ़ साल बंद रहने के बाद जब इसे खोला गया तो शिकायत के दौरान देवस्थान विभाग ने कहा कि यह प्रोपर्टी देवस्थान विभाग की है। इसमें नगर निगम बीच में न आए। यदि नगर निगम को सफाई और रख रखाव का खर्चा दिया जाता है तो नगर निगम यहां के हालात सुधारने में मदद करेगा। - मदन द्वे वार्ड पार्षद 12 उदयपुर नगर निगम 

दूसरी तरफ देवस्थान विभाग से इस मामले पर सवाल पूछा गया तो देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त प्रियंका भट्ट ने बताया की देवस्थान विभाग जल्द ही मामले पर संज्ञान लेगा और साफ सफाई की व्यवस्था का हल निकालेगा। हालाँकि सफाई की ज़िम्मेदारी नगर निगम की होती है। 

मांझी घाट को देखने अक्सर आमजन पहुंचते है। हमें कई दिनों से वहां गंदा कचरा जमा होने की शिकायत मिल रहीं है। जल्द ही इस परेशानी का समाधान निकाला जाएगा। माझे घाट पर गंदगी को लेकर कल हमने मिटिंग भी की थी। थोड़े दिन में सफाई करवा दी जाएगी। यदि नगर निगम सफाई करवाना चाहता है तो करवा सकता है यह नगर निगम का दायित्व है कि जनता के लिए काम करें। - प्रियंका भट्ट  (सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग)

अब सवाल यह उठता है यहां कई सालों से कचरा जमा है नगर निगम और देवस्थान विभाग के बीच फुटबॉल बने मांझी घाट (अमराई) घाट पर पसरी गंदगी से न सिर्फ आमजन बल्कि पर्यटकों को भी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News