अलीपुरा में सामूहिक इफ्तार कार्यक्रम
उदयपुर 27 फरवरी 2026 । शहर में शुक्रवार को रोज़ा इफ़्तार प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। पवित्र माह के अवसर पर अलीपुरा मस्जिद में इस मुबारक महफ़िल का एहतमाम चिश्तिया कमेटी अलीपुरा की ओर से किया जा रहा है।
कार्यक्रम में खानकाह बरकतिया मारहरा शरीफ (उत्तर प्रदेश) के साहिबे सज्जादा, मुफक्किरे इस्लाम वकार-ए-मिल्लत हज़रत डॉक्टर सैय्यद सिब्तैन हैदर ज़ैदी की विशेष मौजूदगी रहेगी। आयोजन समिति के अनुसार, उनके आगमन से महफ़िल को रूहानी रंग मिलेगा और रोज़ेदारों को उनके साथ इफ़्तार करने का अवसर प्राप्त होगा।
इंतज़ामिया कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनें और रोज़ा इफ़्तार की बरकत हासिल करें। कार्यक्रम अलीपुरा मस्जिद, उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित होगा।
-
#Udaipur #Ramadan2026 #AlipuraMasjid #IftarProgram #Iftar #Alipura #RamadanInUdaipur #Iftar2026 #ReligiousEvents #CommunityEngagement #IftarVibes #SpiritualGathering
