श्री तैलिक साहू समाज का सामूहिक विवाह 10 फरवरी को
उदयपुर 9 फ़रवरी 2026। श्री तैलिक साहू समाज पंच महासभा सेवा समिति (छः बैठक), उदयपुर द्वारा 34वाँ आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन मंगलवार, दिनांक 10 फरवरी 2026 को भव्य एवं पारंपरिक रूप से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर व्यवस्थित रूप से तैयारियाँ की जा रही हैं।
समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हेमेन्द्र साहू पण्डियार ने बताया कि धानमंडी स्थित हनुमान चौक से प्रातः 9:30 बजे तुलसी विवाह के निमित्त ठाकुर जी की बारात के रूप में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात माहेश्वरी सेवा सदन, तीज का चौक, उदयपुर में 7 जोड़ों के विवाह का परिग्रहण संस्कार विधिवत सम्पन्न कराया जाएगा।
भोजन व्यवस्था हेतु ओसवाल भवन, मुखर्जी चौक में महाभोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 5000 व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था की गई है। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के भामाशाहों द्वारा उदारतापूर्वक सहयोग प्रदान किया गया है तथा नवविवाहित वर-वधू को उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन समिति ने सभी समाजबंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। कार्यक्रम से संबंधित समस्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक रामलाल साहू द्वारा दी गई।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
