Udaipur Times, Udaipur News: सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट उदयपुर की बैठक मे निर्णय लिया गया कि 27 फरवरी 2027 को एक दिवसीय सर्व ओबीसी समाज का सामूहिक विवाह सत्यनाम फॉर्म, मेगा आवास के पास ,रकमपुरा नाकोड़ा नगर, बेडवास में आयोजित किया जाएगा।
समाज की बैठक अध्यक्ष लोकेश चौधरी के अध्यक्षता में माली कॉलोनी में हुई। ट्रस्ट के प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि संस्थापक दिनेश माली के सामूहिक विवाह के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। सामूहिक विवाह के संयोजक लोकेश चौधरी एवं डॉ सुनीता सुहालका को मनोनीत किया गया।
पूर्बिया ने बताया कि इस सामूहिक विवाह में ओबीसी की सभी जातियां के जोड़े सम्मिलित किए जाएंगे। वर एवं वधू पक्ष से ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए शुल्क लेकर पंजीयन किया जाएगा। ट्रस्ट के सभी सदस्यों से निवेदन किया गया कि अपने-अपने समाजों में सामूहिक विवाह का प्रचार प्रसार करें एवं जोड़ों का पंजीयन करवाए।
बैठक में संस्थापक दिनेश माली, अध्यक्ष लोकेश चौधरी, रमाकांत अजारीया, भेरूलाल भोई, चांदमल छापरवाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष दिवाकर माली, प्रदेश अध्यक्ष मनीबेन पटेल, गंगा माली, शर्मिला माली, अर्चना भाटी, पूजा टेलर, रेखा ऊंटवाल, जयमाला छापरवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।