जयसमंद वन्यजीव अभ्यारण्य में भीषण आग

पहाड़ी क्षेत्र में फैला धुएं का गुबार

 | 
Massive wildfire spreading across forest land in Jaisamand Wildlife Sanctuary, Salumbar district, Rajasthan.

उदयपुर 20 मई 2026 - सलूंबर जिले में स्थित जयसमंद वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 100 से ज्यादा हेक्टेयर में फैल गई। कई दूर तक हवा में धुएं का गुबार देखने को मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर बाद पहाड़ी क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया,जिसके बाद आग तेजी से जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई. तेज गर्मी और सूखी वनस्पति के कारण आग लगातार फैलती चली गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

आग बुझाने के लिए तीन दमकल वाहन मौके पर बुलाए गए, लेकिन पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र होने का कारण दमकलें आग वाले स्थान तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों के साथ आसपास के ग्रामीणों की मदद ली गई। ग्रामीणों और वनकर्मियों ने पेड़ों की टहनियों एवं अन्य संसाधनों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।

आग को पूरी तरफ से बुझाने का और किया जा रहा है।

#Jaisamand #Salumbar #ForestFire #WildlifeSanctuary #RajasthanNews #BreakingNews #Environment #UdaipurNews #Wildfire #NatureNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News