नवरत्न कॉम्पलेक्स गेम जोन में भीषण आग, लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट बना कारण

मेवाड़ कूडो वॉरियर्स गेम जोन में आग लगने से हड़कंप, आधा दर्जन दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

 | 
Fire

उदयपुर , 23 जनवरी 2026 -  नवरत्न कॉम्पलेक्स में शुक्रवार दोपहर एक गेम जोन में भीषण आग लग गई। आग की घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकलें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार नवरत्न कॉम्पलेक्स स्थित मेवाड़ कूडो वॉरियर्स गेम जोन में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क गई। यह क्षेत्र भीड़भाड़ वाला है और गेम जोन में आमतौर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। आग लगते ही वहां मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना पर नगर निगम की आधा दर्जन दमकलें मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग ने गेम जोन में रखे उपकरणों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

कई घंटों की मशक्कत के बाद शाम के समय आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

#Udaipur #UdaipurNews #NavratnaComplex #GameZoneFire #UdaipurFire #RajasthanNews #BreakingNews #FireBrigade #ShortCircuit #LocalNews #UdaipurBreaking

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News