मावली-मारवाड़ रेल का इंजन कामली घाट से देवगढ़ के बीच हुआ फेल

मावली-मारवाड़ गेज ट्रेन का इंजन हुआ फेल

 | 
mavli marwar

इंजन में उठता धुंआ दूर तक दिखाई दिया

कोरोना महामारी के बाद रेलवे की ओर मावली-मारवाड़ ट्रेन का संचालन शुरु किया गया है। लेकिन इस ट्रेन का इंजन बार-बार फेल होने से बड़ी समस्या होती है। करीब 3 महीने पहले भी इंजन फेल होने के बाद आज फिर से मावली-मारवाड़ का रेल का इंजन फेल हो गया।

उदयपुर के मावली से मारवाड़ की ओर जाने वाली ट्रेन का इंजन फेल हो गया। मावली से चलने वाली मीटरगेज रेल गाड़ी मावली-मारवाड़ रेल का इंजन सोमवार को कामली घाटी से देवगढ़ के बीच फेल हो गया। इसके बाद मावली से दूसरा पावर इंजन भेजा गया। और रेल को आगे के लिए रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार मारवाड़ से रोज़ाना सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन मावली के लिए रवाना होती है। ऐसे में मावड़ी-मारवाड़ रेल का इंजन कामली घाट से देवगढ़ के बीच फेल हो गया। इंजन फेल होने से इंजन में लगी आग से उठता धुंआ दूर-दूर दिखाई दिया।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News