धौलपुर के पत्थरों से सजाया जा रहा है मावली रेलवे स्टेशन को

अमृत भारत स्टेशन योजना 
 | 
mavli railway station

उदयपुर 17 फ़रवरी 2025। ज़िले के मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन को धौलपुर के पत्थरों से सजाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गंगानगर के आर्टिस्ट दीवारों और छतों पर पेटर्न वर्क का कार्य कर रहे है।

mavli station

गौरतलब हैं की उदयपुर ज़िले के मावली उपखंड मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर इन दिनों 21 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्य चल रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित होने के बाद यहां यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई कार्य करवाए जा रहे हे। 

आने वाले समय में स्टेशन पर यात्री सुविधा में विस्तार के साथ बदली हुई तस्वीर दिखाई देगी। अभी धौलपुर के पत्थरों और जगह जगह पत्थरों की नक्काशी से बन रहा हे। इस रेलवे स्टेशन पर श्रीनाथ जी की प्रतिमा और हल्दी घाटी की पेंटिंग बनाई जा रही है।

mavli station

इस टीम में करीब सात लोग ऑयल बेस पर पेटर्न वर्क कर रहे। टीम में बालकृष्ण वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, सुनील वर्मा, रमेश, मिथिलेश, इन्द्र, मोनू टीम में कार्य कर रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News