पिछोला झील के किनारे गंदगी देख भड़के महापौर पारस सिंघवी, अधिकारियों को लगाई फटकार

 | 
Dirt in Pichola Lake

 

Udaipur Times, Udaipur News:  उदयपुर की पिछोला झील और आसपास के पर्यटन स्थलों पर गंदगी व अव्यवस्था देखकर नगर निगम महापौर पारस सिंघवी नाराज हो गए। गुरुवार सुबह उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम के साथ चांदपोल पुलिया से बागोर की हवेली तक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान झील किनारे कचरा और अव्यवस्था मिलने पर महापौर ने स्वास्थ्य निरीक्षक व कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड नंबर 15 की गलियों और मुख्य रास्तों का भी जायजा लिया।

महापौर ने कहा कि पिछोला झील और आसपास का क्षेत्र उदयपुर की विश्वस्तरीय पहचान है। यहां देश-विदेश से हजारों पर्यटक आते हैं। ऐसे में घाटों, पुलियों और पर्यटन स्थलों पर नियमित सफाई व निगरानी सुनिश्चित की जाए। झीलों में कचरा जाने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि झीलों की स्वच्छता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News