एमबी अस्पताल की निःशुल्क भोजनशाला 38 दिनों से बंद, रोज़ 600 जरूरतमंदों को हो रही परेशानी

आग की मामूली घटना के बाद 25 मई से बंद है भोजनशाला, वैकल्पिक स्थान की मांग के बावजूद अब तक सेवा शुरू नहीं हो सकी।

 | 
mb hospital

Udaipur Times News,  FreeMeals ,उदयपुर 2 जुलाई 2026 - महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में मरीजों और उनके परिजनों को पिछले आठ वर्षों से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली भोजनशाला पिछले 38 दिनों से बंद पड़ी है, जिससे रोजाना सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार 25 मई को गैस सिलेंडर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की मामूली घटना के बाद सुरक्षा कारणों से भोजनशाला को बंद कर दिया गया था। तब से अब तक भोजनशाला दोबारा शुरू नहीं हो सकी है। UdaipurNews

भोजनशाला का संचालन करने वाले संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां प्रतिदिन करीब 600 लोगों को सुबह और शाम निःशुल्क भोजन तथा मरीजों के लिए पौष्टिक दलिया उपलब्ध कराया जाता था। भोजनशाला बंद होने के बाद मरीजों के परिजनों को बाहर होटल और ठेलों पर भोजन खरीदना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर कई परिवारों को एक समय का भोजन कर दिन गुजारने की मजबूरी है। HospitalNews

संस्थान ने अस्पताल प्रशासन से कई बार वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि भोजन सेवा फिर से शुरू की जा सके, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। FreeMeals

संस्थान से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह केवल भोजन वितरण की व्यवस्था नहीं, बल्कि वर्षों से चल रहा मानव सेवा का अभियान है, जिसे जल्द से जल्द पुनः शुरू किया जाना चाहिए ताकि जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके।

#Udaipur #MBHospital #FreeMeals #Healthcare #PatientCare #Humanity #CommunityService #Rajasthan #SocialWork #HospitalNews #Charity #PublicHealth #IndiaNews #UdaipurNews #HealthNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News