एमबी अस्पताल की डिजिटल पार्किंग समाप्त

विवादों में घिरने के बाद हुआ था चौतरफा विरोध

 | 
MB Hospital parking

अधीक्षक डॉ आरएल सुमन ने क्रय समिति की बैठक और प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए ई-निविदा को तुरंत प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी किए है।

उदयपुर 23 जुलाई 2021। संभाग के के सबसे बड़े एमबी हॉस्पिटल में नई डिजिटल पार्किंग व्यवस्था को लेकर पिछले दो महीने से चल रहा विवाद थम गया है। हॉस्पिटल प्रशासन ने जारी की गई निविदा को निरस्त कर दिया है। फिलहाल अस्पताल परिसर में डिजिटल पार्किंग नही होकर पहले की तरह ही पार्किंग व्यवस्था रहेगी। 

दरअसल, एमबी हॉस्पिटल प्रशासन ने पार्किंग व्यवस्था के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देते हुए एक फर्म को ठेका दिया था। जिसके तहत तय नियमो में फर्म को दोपहिया वाहनों की एंट्री पर 10 रुपए, 3 घंटे पार्किंग के 20, 24 घंटे के 40 और 7 दिन के 100 रुपए वसूलने की छूट दी गई। जबकि चार पहिया वाहनों के लिए यह फीस 20, 30, 100 और 300 रुपए तक शुल्क रखा गया था। 

इस दौरान भाजपा, कांग्रेस और शहर के कई संगठनों ने नई डिजिटल पार्किंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए विरोध किया गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने भी कड़ा विरोध जताकर हॉस्पिटल प्रशासन पर दबाव बनाया। जहां भाजपा का बढ़ता विरोध प्रदर्शन कई कांग्रेसी नेताओं ने भी हॉस्पिटल प्रशासन से इसे रद्द कर आम जनता को राहत देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खचारियावस से मिलकर समाधान की गुहार लगाई।

इधर, बढ़ते विरोध और आंदोलन की चेतावनी के बीच राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसाइटी के सदस्य सचिव और अधीक्षक डॉ आरएल सुमन ने क्रय समिति की बैठक और प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए ई-निविदा को तुरंत प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी किए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News