लगातार तीसरी बार MEAI उदयपुर चैप्टर बना देश का सर्वश्रेष्ठ चैप्टर
Udaipur Times, Udaipur News: 20 जून 2026। माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MEAI) की 53वीं वार्षिक साधारण सभा एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 20 जून को आज कोलकाता चैप्टर (पश्चिम बंगाल) के आतिथ्य में संपन्न हुआ। देशभर के खनन विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और MEAI पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में MEAI राजस्थान चैप्टर, उदयपुर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया। Udaipur News
राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चैप्टरों एवं सदस्यों को विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर MEAI उदयपुर चैप्टर को संगठनात्मक गतिविधियों, तकनीकी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, व्यावसायिक विकास तथा खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “बेस्ट चैप्टर अवार्ड-2025” से सम्मानित किया गया। Udaipur News
विशेष बात यह रही कि उदयपुर चैप्टर को यह सम्मान लगातार तीसरे वर्ष प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व भी चैप्टर को वर्ष 2010-11, 2013-14, 2017-18, 2018-19, 2023-24 एवं 2024-25 में यह गौरव हासिल हो चुका है। इस उपलब्धि के साथ उदयपुर चैप्टर देश के सबसे सक्रिय और अग्रणी चैप्टरों में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है। Udaipur News
वर्ष 2025-26 के दौरान उदयपुर चैप्टर ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के तकनीकी कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, प्रशिक्षण सत्रों, तकनीकी व्याख्यानों, छात्र गतिविधियों, उद्योग-अकादमिक सहभागिता कार्यक्रमों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों का सफल संचालन किया। सदस्य संख्या में वृद्धि के साथ-साथ खनन क्षेत्र में नवाचार, सतत विकास और क्षमता निर्माण की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किए गए। Udaipur News
इस राष्ट्रीय समारोह में खनिज एवं खनन उद्योग में दीर्घकालीन और विशिष्ट योगदान के लिए अखिलेश जोशी, सेवानिवृत्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, को MEAI का सर्वोच्च सम्मान “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” प्रदान किया गया। यह गौरव भी उदयपुर चैप्टर को लगातार चौथे वर्ष प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व यह सम्मान अरुण कुमार कोठारी, डॉ. एस.एस. राठौड़ और एच.वी. पालीवाल को मिल चुका है। Udaipur News
सभी सम्मान MEAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदान किए गए। कोलकाता में आयोजित इस समारोह में उदयपुर चैप्टर का प्रतिनिधित्व अखिलेश जोशी, एस.के. वशिष्ठ, आसिफ एम. अंसारी एवं डॉ. हितांशु कौशल ने किया।
उदयपुर चैप्टर के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं सचिव आसिफ एम. अंसारी ने इस उपलब्धि को पूरे राजस्थान के खनन समुदाय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए सभी सदस्यों, उद्योग संस्थानों, शिक्षाविदों एवं सहयोगी संगठनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि चैप्टर भविष्य में भी तकनीकी उत्कृष्टता, व्यावसायिक विकास और समाजोपयोगी गतिविधियों के माध्यम से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।
