गोगुंदा सीएचसी के पास हाईवे पर दवाइयां फेंकने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई

सीएमएचओ डॉ शंकर लाल बामणिया ने गोगुंदा हाईवे पर मिली दवाइयों वाले मामले में दी प्रतिक्रिया

 | 
medicine found in garbage at gogunda

उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर लाल मीणा ने बताया कि हाल ही में गोगुंदा सीएचसी के पास हाईवे पर टोल नाके के वहा कई प्रकार की अनएक्सपायर्ड दवाइयां मिली है, जिसमें लाखों रुपये की टेबलेट, सिरप आदि शामिल थी। जबकि हॉस्पिटल में मरीजों को भी दवाइयां नहीं मिल रही है, यहां तक गोगुंदा विधायक को भी जुकाम और बुखार की तक दवा नहीं मिली थी। 

ऐसे में गोगुंदा एसडीएम और सीएमएचओ ने औचक निरीक्षण किया था, निरीक्षण के दौरान भी कई कमियां मिली थी, जिस पर दोनों अधिकारियों ने डॉक्टरों को नोटिस भी थमाए थे, लेकिन नोटिस देने के बाद भी गोगुंदा हॉस्पिटल की गड़बड़ियां नही थमी। 

इस पर आज कलेक्ट्रेट में डॉ बामणिया ने हटाया कि हमने सारी दवाइयों को सीजकर जांच के लिए भेज दिया गया है, दवाइयों पर लगे बेच के आधार पर जल्द ही पता लग जाएगा कि यह दवाइयां कहां से आई थी, इसके बाद दवाइयां फेंकने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News