उदयपुर में आज 1 कोरोना पॉजिटिव कैलाश कॉलोनी से मिला

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 634 
 | 

इनमे से 583 ठीक हो चुके है जबकि 571 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कुल एक्टिव केस 47 है। 

उदयपुर 19 जून 2020 । उदयपुर जिले में आज शुक्रवार को 1 कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शुक्रवार को जिले के 1002 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 1001 व्यक्ति नेगेटिव है और 1 कोरोना पॉजिटिव पाया गया।   

उदयपुर से प्राप्त रिपोर्ट में आज पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 11 की कैलाश कॉलोनी, गली नंबर 3 का निवासी है। जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट ने सेक्टर 11 की कैलाश कॉलोनी के गली नम्बर 3 में कोरोना से संक्रमित पाए जाने पर सुरक्षा की दृष्टि से कर्फ्यू लगा दिया है। 

इस प्रकार अब उदयपुर जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 634 हो गए है। इनमे से 583 मरीज़ ठीक हो चुके है जबकि 571 ठीक हो चुके मरीज़ो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 47 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News