1511 करोड़ की लागत से जयपुर के बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक बनेगा मेट्रो रूट

 | 
Jaipur Metro Project

 

Udaipur Times, Jaipur Metro Project, Jaipur News:  मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जयपुर मेट्रो के विस्तार के क्रम मे शनिवार को गलता गेट पर सुरंग निर्माण मशीन ‘प्रताप’ (TBM) का संचालन शुरू कर जयपुर मेट्रो के चरण-1C के तहत भूमिगत सुरंग निर्माण का शुभारंभ किया। Jaipur Metro Project

चरण-1C के तहत करीब 1,511 करोड़ रुपए की लागत से बड़ी चौपड़ से गलता गेट होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक 3.80 किलोमीटर लंबा मेट्रो मार्ग विकसित किया जाएगा। इसमें लगभग तीन किलोमीटर भूमिगत मेट्रो मार्ग और 0.80 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो मार्ग शामिल है। गलता गेट पर भूमिगत स्टेशन बनाया जाएगा। Jaipur News

जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया ने बताया कि गलता गेट से सुरंग निर्माण शुरू करने वाली मशीन को जून-जुलाई 2027 तक बड़ी चौपड़ पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके बाद नई सुरंग को मौजूदा चरण-1B से जोड़ा जाएगा। परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य जुलाई 2028 है। Jaipur Metro Project

उन्होंने बताया कि चरण-1D के तहत मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहे तक करीब 1.35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो मार्ग और एक स्टेशन बनाया जा रहा है। इस खंड का कार्य जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। चरण-1C और चरण-1D के पूरा होने पर ट्रांसपोर्ट नगर से अजमेर रोड चौराहे तक मेट्रो संपर्क उपलब्ध होगा और शहर के पूर्वी तथा पश्चिमी हिस्सों के बीच सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ेगी। Jaipur News

गालरिया ने बताया कि वैशाली नगर, जगतपुरा और अजमेर रोड जैसे विकसित हो रहे क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार करवाई जा रही है। Jaipur Metro Project

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News