मेवलिया प्रजापति समाज उपरला गिर्वा के चुनाव संपन्न
उदयपुर 23 मार्च 2026। मेवलिया प्रजापति समाज उपरला गिर्वा के चुनाव में ओम प्रकाश प्रजापत व भंवरलाल प्रजापत महासचिव निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी शंकर लाल प्रजापत ने बताया कि रविवार को हुए आम चुनाव में 59.79 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक हुए मतदान प्रक्रिया में कुल 406 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
मतदान पूर्ण होने के बाद मतगणना की गई। जिसमें अध्यक्ष पद उम्मीदवार ओम प्रकाश प्रजापत कविता को 356 मत प्राप्त हुए। वहीं सोहनलाल प्रजापत सीसारमा को 50 मत मिले। इसके अनुसार ओम प्रकाश प्रजापत ने 299 वोटों जीत दर्ज की। वहीं दूसरी और महासचिव पद के लिए भंवरलाल प्रजापत नाई को 260 मत मिले तो वहीं दूसरी और उनके प्रतिद्वंदी हरीश प्रजापत को 138 मिले। भंवरलाल प्रजापत ने 122 वोटो विजयी हुए।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर गणेशलाल प्रजापति, संगठन मंत्री पद पर संतोष प्रजापति, प्रचार-मंत्री पद पर मांगीलाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष पद पर विजय प्रजापति और सहकोषाध्यक्ष चेतन प्रकाश प्रजापति र्निविरोध निर्वाचित हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव समाप्ति के बाद समाजजनों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापत ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर समाज के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष पहल करने का संकल्प भी व्यक्त किया। महासचिव भंवरलाल प्रजापत ने भी समाज की ओर से दिए गए समर्थन पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।
#UdaipurNews #RajasthanNews #PrajapatiSamaj #CommunityElection #UdaipurUpdates #LocalNewsUdaipur #RajasthanSamaj