फतह सागर किनारे स्थित मेवाड़ दर्शन दीर्घा का होगा कायाकल्प, महापौर ने दिए निर्देश।
पर्यटन सीजन से पहले दीर्घा की मरम्मत, खराब पेंटिंग्स और बंद लाइटिंग को दुरुस्त कर नए स्वरूप में किया जाएगा विकसित।
Udaipur Times News , Municipal Corporation Udaipur , उदयपुर 17 अक्टूबर 2026 । विश्व प्रसिद्ध फतह सागर झील किनारे स्थित मेवाड़ दर्शन दीर्घा का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा।
नगर निगम द्वारा लगभग आठ वर्ष पूर्व विकसित की गई इस दीर्घा में मेवाड़ के प्रमुख ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों की विशेषताओं को आकर्षक चित्रों और जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था।
समय पर उचित देखरेख और रखरखाव नहीं होने के कारण वर्तमान में दीर्घा की स्थिति खराब हो रही है। इसे देखते हुए नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने शनिवार को मौके पर औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को इसकी मरम्मत एवं पुनर्विकास के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर सिंघवी ने पाया कि दीर्घा में विभिन्न स्थानों की जानकारी दर्शाने के लिए लगाए गए चित्रों और पेंटिंग्स कई जगहों से खराब हो चुके हैं। Mayor inspected Lake Fatah Sagar
कांच के माध्यम से संरक्षित चित्रों की चमक भी फीकी हो रही है। इसके अतिरिक्त दीर्घा में की गई लाइटिंग लंबे समय से बंद पड़ी है तथा कई स्थानों पर रंग-रोगन भी खराब हो चुका है। इससे इस महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल की सुंदरता प्रभावित हो रही है।महापौर सिंघवी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर दीर्घा की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। Municipal Corporation
उन्होंने कहा कि उदयपुर में पर्यटन सीजन प्रारंभ होने के साथ ही देश-विदेश से हजारों पर्यटकों का आगमन होगा। फतह सागर झील शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है और यहां बड़ी संख्या में शहरवासी एवं पर्यटक पहुंचते हैं साथ ही रात्रि में कई समय तक शहरवासियों के साथ पर्यटक भी अपना समय व्यतीत करते है। यहां बिताए पल वो अपने साथ संजोकर लेजाते है। ऐसे में झील किनारे स्थित मेवाड़ दर्शन दीर्घा का आकर्षक, व्यवस्थित और सुंदर स्वरूप में होना आवश्यक है। Udaipur News
महापौर ने कहा कि मेवाड़ दर्शन दीर्घा केवल एक सजावटी स्थल नहीं है, बल्कि यह मेवाड़ की ऐतिहासिक विरासत, गौरवशाली संस्कृति और प्रमुख दर्शनीय स्थलों की जानकारी देने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। यहां आने वाले पर्यटकों को मेवाड़ के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों की विशिष्टताओं से परिचित होने का अवसर मिलता है। इसलिए इस स्थान का उचित रखरखाव करना नगर निगम की प्राथमिकता है। Rewamp of Mewar Dhirgha Fatah Sagar
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीर्घा की खराब पेंटिंग्स एवं चित्रों की मरम्मत करवाई जाए, रंग-रोगन को नया स्वरूप दिया जाए तथा बंद पड़ी लाइटिंग व्यवस्था को पुनः चालू किया जाए। साथ ही आवश्यक सुधार कार्य करवाकर इसे पहले से अधिक आकर्षक और व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि पर्यटन सीजन में यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
महापौर पारस सिंघवी ने स्पष्ट किया कि शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुंदरता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित देखरेख आवश्यक है। मेवाड़ दर्शन दीर्घा का पुनर्विकास कर इसे उदयपुर की ऐतिहासिक पहचान और पर्यटन आकर्षण के अनुरूप नया स्वरूप प्रदान किया जाएगा।