मेवाड़ राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन

84 वर्ष की आयु में निधन 

 | 
mahendra singh mewar

उदयपुर 10 नवंबर 2024 । मेवाड़ राजघराने के सदस्य एवं चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट के पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पिछले 10 दिनों से अनंता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। अंतिम यात्रा कल दिनांक 11 नवंबर, 2024 को प्रातः 11.00 बजे समोर बाग़ से प्रारंभ होकर जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, भड़भुजा घाटी, देहली गेट होते हुए महासतियाँ पहुँचेगी।

महेंद्र सिंह मेवाड़ 1989 में चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर सांसद चुने गए थे। साल 1991 में उन्होंने पार्टी बदलकर कांग्रेस की टिकट पर चित्तौड़गढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें जसवंत सिंह जसोल के सामने हारना पड़ा। साल 1996 में भी महेंद्र सिंह मेवाड़ ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन सुभाष बहेड़िया से वह जीतने में सफल नहीं हो सके थे। 

वर्तमान में महेंद्र सिंह मेवाड़ के पुत्र विश्वराज सिंह भाजपा के उम्मीदवार के रूप में नाथद्वारा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए जबकि उनकी बहु महिमा कुमारी राजसमंद से भाजपा की टिकट से चुनाव लड़कर सांसद बनी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News