मेवाड़ वागड़ हाई कोर्ट बेंच संघर्ष समिति का संभाग सम्मेलन 19 को

रणनीति पर होगा विचार
 | 
Court Gate inauguration on 24th Aug

उदयपुर 16 फरवरी 2023। मेवाड वागड़ हाई कोर्ट बेंच संघर्ष समिति की ओर से रविवार को जिला एवं सत्र नयायालय परिसर में स्थित बार सभागार में संभागीय बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हाई कोर्ट बेंच आंदोलन को लेकर नई रणनीति तय की जाएगी।

मेवाड़ बागड़ हाई कोर्ट बेंच संघर्ष समिति समिति के संयोजक एडवोकेट रमेश नंदवाना ने बताया कि इस सम्मेलन के लिए उदयपुर संभाग के सभी अध्यक्षों महासचिव सभी तहसील स्तर पर स्थित बार के अध्यक्ष पूर्व सभी अध्यक्ष मेवाड़ वागड़ हाईकोर्ट ने संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारी जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारी भाग लेंगे।

महासचिव एडवोकेट रामकृपा शर्मा ने बताया है कि मेवाड़ वागड़ हाई कोर्ट बेंच संघर्ष समिति की ओर से इस संभाग स्तरीय बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी और चुनाव से पूर्व इस आंदोलन को नए रूप में करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News