Middle East Crisis: भारत में LPG संकट
10 मार्च, 2026 – मिडिल ईस्ट क्राइसिस के चलते खाड़ी में स्थित होर्मुज स्ट्रैट एनर्जी शिपिंग रूट को बुरी तरह प्रभावित किया है। एक प्रकार से पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है, जिससे कतर और सऊदी अरब जैसे देशों से LPG एक्सपोर्ट पर असर पड़ा है। इसकी वजह से दुनिया भर में गैस की कीमतें बढ़ गई हैं और LPG कुकिंग गैस की कमी हो गई है।
होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) दुनिया भर में तेल और गैस भेजने का एक अहम रास्ता है। इस रास्ते के प्रभावित होने से टैंकरों की आवाजाही रुक गई है, जिससे LPG एक्सपोर्ट पर असर पड़ा है। इस वजह से, भारत में कई रेस्टोरेंट और होटल खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी के कारण बंद होने की चेतावनी दे रहे हैं।
बेंगलुरु के होटलों ने चेतावनी दी है कि खाने पीने के कई स्थानों पर असर पड़ सकता है, इससे वह हज़ारों लोग प्रभावित होंगे जो रोज़ाना खाने के लिए रेस्टोरेंट पर निर्भर हैं। बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन के अनुसार शहर में मंगलवार (10 मार्च) से होटल रेस्टॉरेंट बंद हो सकते हैं क्योंकि कमर्शियल LPG सप्लाई अचानक बंद हो गई है।
इसी मुंबई, चेन्नई, दिल्ली और गुरुग्राम और जयपुर में रेस्टोरेंट और स्ट्रीट-फूड बनाने व बेचने वाले LPG की कमी या डिलीवरी में असुविधा महसूस कर रहे हैं। कुछ डीलरों का कहना है कि मुंबई के कुछ हिस्सों में रविवार से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रुक गई है।
वहीँ मिडिल ईस्ट क्राइसिस की वजह से कमर्शियल और घरेलू दोनों तरह के LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं। ग्लोबल एनर्जी की कीमतें $100 प्रति बैरल से ज़्यादा हो गई हैं।
भारत सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय हालात की समीक्षा कर रहे हैं और LPG सप्लाई को स्टेबल करने के तरीकों पर सोच रहे हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के एक नए नोटिफिकेशन में जमाखोरी रोकने के लिए एक सिलेंडर मिलने के बाद घरेलू LPG रिफिल बुक करने के लिए कम से कम इंतज़ार का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। इससे पहले आप अगले दिन रिफिल बुक कर सकते थे।
अधिकारियों का कहना है कि घरों के लिए घरेलू LPG सप्लाई अभी भी उपलब्ध है, लेकिन रेस्टोरेंट को कमर्शियल सप्लाई पर दबाव है। होटल और रेस्टोरेंट खाना पकाने के लिए कमर्शियल LPG सिलेंडर पर बहुत ज़्यादा निर्भर हैं। अगर सप्लाई जल्द ही फिर से शुरू नहीं हुई, तो हज़ारों रेस्टोरेंट्स और फ़ूड सर्विस कुछ समय के लिए बंद हो सकती हैं।
#LPGCrisis #IndiaEnergyCrisis #StraitOfHormuz #GlobalEnergyCrisis #RestaurantShutdown #IndiaNews #EnergySupply #OilPrices #CookingGasShortage #RajasthanNews #UdaipurNews #IndiaEconomy #BreakingNews
