प्रवासियों को मिलेगा सम्मान, उदयपुर समेत सभी जिलों मे होंगे प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन

 | 
NRI Rajasthani Sammelan

 

Udaipur Times, Rajasthan News:  राजस्थानी दिवस के तहत प्रदेश के सभी 41 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रवासी राजस्थानियों को जिला स्तरीय सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे। 

प्रकोष्ठ गठन और डेटाबेस अपडेट पर जोर

जिला प्रवासी प्रकोष्ठों को कार्यशील बनाने और एनआरआर डेटाबेस को नियमित रूप से अपडेट करने पर जोर दिया गया। राजस्थान फाउंडेशन के पास उपलब्ध प्रवासी राजस्थानियों का डेटा जिलों के साथ साझा किया गया है। जिला प्रशासन इसमें नए विवरण जोड़कर डेटाबेस को विस्तृत करेगा। 

आरडीएसपी के डेटा को अपडेट करने संबंधी कार्य की अब तक की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही, प्रवासी राजस्थानियों के सामाजिक योगदान को सामने लाने के लिए जिला स्तर पर पुस्तिकाएं एवं कॉफी टेबल बुक प्रकाशित करने पर भी जोर दिया गया।

हर जिले के लिए समन्वयक नियुक्त

राजस्थान फाउंडेशन और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग (डोरा) की ओर से प्रत्येक जिले के लिए समन्वयक कार्मिक नियुक्त किए गए हैं। लगभग सभी जिलों का दौरा कर चुके इन कार्मिकों के संपर्क नंबर जिला प्रशासन के साथ साझा किए गए हैं। इस संबंध में आयुक्त की ओर से सभी जिला कलक्टरों को पत्र भी भेजा गया है।

बैठक में डोरा और राजस्थान फाउंडेशन की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही जिला अधिकारियों की ओर से उठाए गए सवालों और जिज्ञासाओं के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News