Udaipur Times, Illegal Gravel Mining, Rajasthan News: राजस्थान की बांडी, जोजरी और लूनी नदी बहाव क्षेत्र में खनिज बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण पर माइंस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने बांडी, जोजरी और लूनी नदी बहाव क्षेत्र में खनिज बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। Illegal Gravel Mining
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट, NGT और हाईलेवल इकोसिस्टम ओवरसाइट कमेटी द्वारा जारी निर्देशों की खान विभाग एवं राजस्थान प्रदूषण नियत्रण मण्डल द्वारा सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने और सख्ती से कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Rajasthan News
अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा सचिवालय से हाईब्रिड मोड पर निदेशक माइंस सहित खान एवं पर्यावरण विभाग के संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रही थीं। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनिज बजरी खनन गतिविधियों की रोकथाम की तत्काल कार्ययोजना बनाने, निदेशक माइंस द्वारा हर तीसरे दिन वीसी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट लेने, क्षेत्र में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि की गई कार्रवाई से राज्य सरकार को नियमित रुप से अवगत कराया जाएं। Illegal Gravel Mining
अपर्णा अरोरा ने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। अधिकारियों को फील्ड में मोनेटरिंग व्यवस्था को चाक चौबंद करते हुए अवैध गतिविधियों पर भारत सरकार द्वारा जारी एंफोर्समेंट एण्ड मोनिटरिंग गाइडलाइंस फॉर सेंड माइनिंग, 2020 के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। Illegal Gravel Mining
बैठक में निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा, अतिरिक्त निदेशक माइंस महेश माथुर, ओएसडी डॉ. अनुज सक्सेना, श्रीकृष्ण शर्मा, एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत, जोधपुर देवेन्द्र गौड़, अजमेर जय गुरुबख्सानी व जोधपुर, जालौर, बाड़मेर, बालोतरा, सिरोही, पाली और नागौर आदि जिलों के खनिज अभियंताओं ने हिस्सा लिया। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के अधिकारियों सहित अन्य सबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। Rajasthan News