मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर

विभिन्न सरकारी कार्यालयों में फाइलों के ढेर लगे

 | 
strike

उदयपुर 26 अप्रैल 2023 । प्रदेश में पिछले कई समय से मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर है। ऐसे में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में फाइलों के ढेर लगे हैं वही अब इन 7 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन भी जा रही है ।

मेवाड़ मंत्रालयिक कर्मचारी एकता मंच द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया गया।

मेवाड़ मंत्रालयिक कर्मचारी एकता मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कई समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसे में द्वितीय पदोन्नति के पंचायत पद पर सहायक अधिकारी की ग्रेड पे 4200 करने, उप निदेशक प्रशासन ग्रेड पर 8700 ग्रेड पे करने सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा आगामी दिनों में अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो इसी तरह कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News