1 महीने से हड़ताल पर है मंत्रालयिक कर्मचारी

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर

 | 
strike

प्रदेश भर में मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर है करीब 1 महीने से अधिक समय हो गया है।  सरकार से वार्ता नहीं होने के कारण मंत्रालयिक कर्मचारी अभी तक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। 

उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने एक आदेश जारी किया जिसमें स्पष्ट किया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की कोई हड़ताल नहीं है और जो भी इस आदेश की पालना नहीं करेगा उनके खिलाफ राज्य कार्य बाधा का मामला दर्ज कराया जाएगा। इस आदेश के विरोध में मंत्रालय कर्मचारियों ने प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आदेश को वापस लेने की मांग की है।  

कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश भर में विभिन्न मंत्रालय कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में ऐसे में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के स्टाफ भी उसी में शामिल है और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में प्रिंसिपल ने जो आदेश निकाला है उनके विरोध में उस आदेश को वापस लेने की मांग करते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News