मावली से लापता हुई नाबालिग बालिका उदयपुर मे मिली
4 नवंबर से थी घर से लापता , पुलिस कर रही थी तलाश
Udaipur Times News , Mavli Girl Missing, उदयपुर 12 नवंबर 2026 - जिले के मावलों ब्लॉक के सवाणीय गाव से लापता हुई 16 वर्षीय बालिका संगीता को पुलिस ने गुरुवार को उदयपुर से दस्तियाब किया है । थानाधिकारी मावली अशोक कुमार ने बताया की बालिका के लापता होने की जानकारी मिलने के टूर्नाट बाद पुलिस की विभिन्न टीमे बनाकर उसकी तलाश शुरू कर्दी गई थी , जिसके चलते गुरुवार को पुलिस टीम को जानकारी मिली की बालिका उदयपुर के दरीबा इलाके मे देखी गई है । जानकारी के अनुसार बताए गए जगह पर पहुँच कर बालिका को दस्तियाब किया और उसे थाने पर ले जय गया है ।
कुमार ने बताया की अब बालिका को सी डब्ल्यू सी के समक्ष पेश किया जाएगा और उसके नीरने अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने बताया की इस पूरी कार्यवाही मे थाने के एएस आई ढालचंद की विशेष भूमिका रही है । Udaipur News
उन्होंने बताया की पूछताछ करने पर बालिका ने बताया की वह अपने घर से परेशान हो गई थी और जीवन मे कुछ करने का सोच कर घर छोड़कर निकाल गई थी ।
गोरतलब है की बालिका 4 नवंबर 2026 से अपने घर से लापता थी, इसको लेकर उसके घर वालों ने उसकी तलाश की और मावली पुलिस थाने मे गुमशुदगी भी दर्ज कारवाई थी और इसके तहत , बुधवार को थाने का घेराव भी किया था ।