आलोक स्कूल में 13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला गरमाया

यूथ कांग्रेस ने स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन, न्याय की उठी मांग

 | 
alok school rape case

उदयपुर 28 अगस्त 2025 । शहर के फतेहपुरा स्थित आलोक स्कूल में 13 वर्षीय छात्रा से जिम ट्रेनर द्वारा दुष्कर्म के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। 

आज गुरुवार 27 अगस्त को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अभिवाक व महिलाएं भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। 

alok school rape case

वहीं मौके पर स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए संबंधित थाने का जाप्ता भी तैनात किया रहा। वही प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दोषी को कड़ी सजा नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News